• 11/12/2025

CG : बाइक सवार दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से हुआ हादसा

CG : बाइक सवार दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से हुआ हादसा
Spread the love

जगदलपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद वाहन सवार आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना जगदलपुर के धरमपुरा क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है पल्लीगांव निवासी राजेश बघेल पिता महेश बघेल 21 वर्ष व प्रिंस बघेल पिता रामधर 18 वर्ष के साथ जगदलपुर की और जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा स्थित सब्जी मार्केट के पास तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे।

इस हादसे में दोनों युवकों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी थी। दर्दनाक एक्सीडेंट में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आज सुबह दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…