• 17/04/2026

CG Weather :- छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

CG Weather :- छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई और आने वाले दिनों में पारा 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, जबकि राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार अलग-अलग मौसम प्रणालियों के असर से फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

मध्य क्षेत्र के एक-दो हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की गतिविधियां संभव हैं। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा और गर्म हवाएं चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर महसूस होगा।

Related post

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी…

Spread the loveरायपुर। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा…
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी…