• 24/05/2026

CG Youth Congress Election : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान, 29 मई से शुरू होगा नामांकन, इस उम्र के युवाओं को मिलेगा मौका…..

CG Youth Congress Election : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान, 29 मई से शुरू होगा नामांकन, इस उम्र के युवाओं को मिलेगा मौका…..
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। संगठन की ब्लॉक और जिला समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी और 13 जून तक चलेगी। ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों के चुनाव के साथ-साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।

ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस बार चुनाव और सदस्यता अभियान पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगा। युवा कांग्रेस ने सदस्य बनने और चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल तय की है। आवेदन करने वाले युवाओं को लाइव फोटो, वोटर आईडी और उम्र संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड करने होंगे।

खास बात यह है कि आवेदन के साथ 8 सेकेंड का वीडियो अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया है। इसमें उम्मीदवार को खुद अपनी जानकारी देनी होगी। चुनाव प्रक्रिया में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ का नियम भी लागू रहेगा। यानी कोई भी उम्मीदवार सिर्फ एक पद के लिए ही नामांकन कर सकेगा। नामांकन दाखिल करते ही उसे पुराने पद से मुक्त माना जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों पर नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगी। इसके लिए उम्मीदवारों का दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने इंटरव्यू भी लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस चुनाव के जरिए संगठन विस्तार के साथ सदस्यता बढ़ाने पर भी खास फोकस रहेगा।

Related post

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचल गांवों तक पहुंच रही बुनियादी सुविधाएं महिलाओं को मिली राहत,…
आज का पंचांग 11 जुलाई 2026: त्रिपुष्कर के साथ अमृतसिद्धि योग आज, जानें योग, नक्षत्र और राहुकाल

आज का पंचांग 11 जुलाई 2026: त्रिपुष्कर के साथ…

Spread the loveAaj Ka Panchang 11 July 2026 (आज का पंचांग 11 जुलाई 2026): आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि के…
Aaj ka Rashifal 11 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 11 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the love Aaj Ka Rashifal, 11 July 2026: हिंदू धर्म में यह दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा के लिए…