• 14/07/2022

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की सड़क हादसे में मौत
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह खबर आज जैसे ही रायपुर पहुंची तो प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीमती शर्मा का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जा रहा है, यहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि श्रीमती शर्मा अपनी दो सहेलियों के साथ उत्तराखंड तीर्थयात्रा पर गई हुई थीं। वे अपने बस में सोई हुई थी कि इसी दौरान उनका बस एक अन्य वाहन से भिड़ गया। हादसे में बस में सवार अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं श्रीमती शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीमती शर्मा अपने पीछे पति रूपकुमार शर्मा, पुत्र राहुल, राजा तथा पुत्री प्रतिभा को छोड़ गई है। बताया गया कि इसी तरह के एक अन्य हादसे में उनकी छोटी बहन व बहनोई की भी उत्तराखंड सड़क हादसे में वर्ष 2013 में दुखद निधन हो गया था। पुष्पांजलि शर्मा ने छत्तीसगढ़ी के साथ ही भोजपुरी फिल्मों में भी एक्टिंग की थी और अब तक 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी थी। सतीश जैन द्वारा निर्देशित फिल्म टूरा रिक्शावाला से उन्होंने अपनी एक्टिंग का एक अलग प्रदर्शन किया था। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ी भाषा में बन रहे धारवाहिक रामायण राम के लीला में माता कौशल्या का रोल निभा रही थी।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही छालीवुड के कोरियाग्राफर निशांत उपाध्याय का भी इसी तरह से आकस्मिक निधन हो गया था। युवा डांस डायरेक्टरों में निशांत का नाम सबसे पहले लिया जाता है। उन्होंने भी छालीवुड के साथ ही भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। छालीवुड में काम करने वाले कलाकारों ने कहा कि निशांत के दुख से वे उबर भी नहीं पाए थे कि अब श्रीमती शर्मा के चले जाने से छालीवुड को अपूरणीय क्षति हुई है। इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। शांत और मिलनसार स्वभाव तथा सेट पर सभी से प्रेमपूर्वक बात करने वाली पुष्पांजलि शर्मा के आकस्मिक निधन से पूरा छालीवुड परिवार स्तब्ध व शोक संतप्त है।

इसे भी पढें-सुशांत सिंह डेथ केस : NCB की चार्जशीट से रिया की बढ़ी मुश्किलें, अगर साबित हुआ आरोप तो…

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…