• 12/08/2024

ACB का एक्शन: रिश्वत की दूसरी किस्त लेते फंसा पटवारी, एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ACB का एक्शन: रिश्वत की दूसरी किस्त लेते फंसा पटवारी, एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के एक मामले में पटवारी ने प्रार्थी से 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 10 हजार की रिश्वत बतौर एडवांस उसने पहले ही ले ली थी। बाकी के 20 हजार रुपए में से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए उसे आज एसीबी ने आज गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए पटवारी का नाम बृजेश मिश्रा है। रायपुर के नकटी तिल्दा के रहने वाले मंगलूराम और योगेन्द्र बघेल ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि ग्राम नकटी में स्थित भूमि का सौदा उन दोनों ने आपस में तय किया था। जमीन की बिक्री के लिए बी-1 और खसरे में सुधार के लिए उन्होंने पटवारी बृजेश मिश्रा से संपर्क किया। पटवारी ने उन से 30 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की।

पटवारी ने उनसे बतौर एडवांस 10 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। बाकी के 20 हजार की रकम में 10-10 हजार की दो किस्तों में पटवारी को देना था। रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ उन्होंने एसीबी में शिकायत की। शिकायत की तस्दीक करने के बाद आज दूसरी किस्त के रुप में 10 हजार की रकम के साथ एसीबी की टीम ने उन्हें पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने उनसे रिश्वत की 10  हजार की किस्त ली, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।

Related post

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक अपना काम, नहीं तो करना होगा 6 दिनों का इंतजार

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक…

Spread the loveरायपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक बैंक से संबंधित जो भी कार्य है वही 23 मई से पहले कर…
जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर, हर घर जल ग्राम के रूप में मिली नई पहचान

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनझरी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों की जिंदगी बदल…
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गृह मंत्री शर्मा ने 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गृह मंत्री शर्मा ने 54…

Spread the love00 डायल-112 सेवा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में – शर्मा 00 एक्के नंबर- सब्बो बर…