• 03/11/2023

‘मोदी झूठ बोलने और गालियां देने का कारखाना’, मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा हमला

‘मोदी झूठ बोलने और गालियां देने का कारखाना’, मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा हमला
Spread the love

विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों राष्ट्रीय दलों के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ में तूफानी दौरा चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान अभनपुर में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने पीएम मोदी को झूठ का सरदार बताया है। उन्होंने पीएम मोदी पर विपक्ष शासित प्रदेशों को सताने का बड़ा आरोप भी लगाया है।

मोदी-शाह माहौल खराब करने आते हैं

पीएम मोदी और शाह के छत्तीसगढ़ दौरै को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी और शाह यहां का माहौल खराब करने के लिए आ रहे हैं। मोदी जी आकर गए हैं, आकर क्या कह कर गए। भूपेश बघेल के राज में 30 परसेंट कका बोलकर गए। ऐसा ही उन्होंने कर्नाटक में बोले 40 परसेंट, तो हमने उन्हें वहां से निकाल दिया।

आप ने जो वादा किया निभाया नहीं लेकिन कांग्रेस ने जो वादा किया था उसे निभाया। सोनिया प्रियंका राहुल ने जो वादा किया उसे भूपेश बघेल से कराया। किसानों का कर्ज माफ कांग्रेस ने किया। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले। बिजली बिल आधा, मुफ्त इलाज, सस्ती दवाई कांग्रेस ने किया।

आगे जो करने वाले हैं। पहले की तरह किसानों का कर्ज माफ होगा। केजी से पीजी तक बच्चों को बगैर फीस के पढ़ाया जाएगा। डॉक्टर इंजीनियर बनाया जाएगा। गरीब के बच्चों को पीजी तक पढ़ना मुश्किल होता है।

नेहरु, गांधी अंबेडकर कहते थे बच्चों को शिक्षा देना आवश्यक है। छग में कांग्रेस सरकार करने जा रही है। 17,50,000 गरीबों को घर मिलेगा।

राज्य के हक का पैसा देने की बजाय मोदी सताते हैं

जहां विपक्ष की सरकार है उनको सताना। छग सरकार को जो केन्द्र से पैसा मिलना है नहीं देते उनको सताते हैं। ये जीएसटी, माइनिंग टैक्स का पैसा है। मोदी सताते हैं पैसा नहीं देते।

अंबानी, अडानी को मदद करने की कोशिश करते हैं। यहां आदिवासी तड़प रहे हैं। एससी के लोग वंचित हैं लेकिन उनको चिंता नहीं है। मणिपुर में मोदी एक दिन भी जाकर उनको शांत करने की कोशिश नहीं किए। क्या ऐसे देश चलेगा।

ईडी सीबीआई आईटी के अफसरों को यहां भेज दिए हैं। आपके खिलाफ भी एजेंसियों को लगाओ। ये छग के लोग डरने वाले नहीं हैं। डटकर मुकाबला करेंगे और कांग्रेस को लाएंगे।

कांग्रेस 70 साल में कुछ नहीं करती तो मोदी PM  न बनते

कांग्रेस का 138 साल का इतिहास है। हमारे लोफ फांसी पर चढ़कर लड़कर आजादी दिलाए। आपके आरएसएस लोग क्या किए। 70 साल में हमने कुछ नहीं किए तो आप पीएम नहीं बनते शाह होम मिनिस्टर नहीं बनते। हमने लोकतंत्र को बचाया।

मोदी झूठ बोलने के सरदार

यहां सुबह उठते ही मोदी जी बीजेपी गालियां देते है। उन्होंने गालियां देने का कारखाना खोले हैं। मोदी झूठ बोलने और गाली देने का कारखाना खोले हैं। 2014 में सत्ता में आने से पहले अगर मेरी सरकार आ गई तो कालाधन लाकर 15-15 लाख डाले। मोदी झूठ बोल रहा है। 2-2 करोड़ नौकरी दूगा, कहां गई नौकरी। 4-6 हजार नौकरी के लिए पर्चा फोड़ते हैं।

ये झूठ के सरदार हैं। मोदी झूठ बोलते हैं। झूठ बोलने के लिए उन्होंने कसम खाई होगी। मैं कहीं भी जाउंगा झूठ बोलूंगा। नेहरु इंदिरा को नहीं छोड़ते। गांधी फैमिली पर टीका करते हैं। न सोनिया पीएम बनी, सोनिया ने पीएम पद ठुकराया। सरदार जी को आर्थिक दृष्टि से मजबूत थे उनको सोनिया गांधी ने पीएम बनाया। जो त्याग करते हैं उनको गाली देते हैं। राहुल पीएम डिप्टी पीएम बन सकते थे। सोनिया भी नहीं बनी।
आपके पीछे 10-10 हेलीकॉप्टर और 100 गाड़ियां घूमती है। पहले बोलते थे कि पिछड़ा वर्ग का हूं। मैं चाय बना कर देता था। ये बोलकर लोगों को हमेशा अपनी गरीबी का एहसास दिलाते थे।

कांग्रेस शासित 3 राज्यों में ओबीसी सीएम

तुम्हारे पीछे हम कुछ बात भी करते हैं तो मैं गरीब हूं। आप बैकवर्ड हैं तो भूपेश बघेल को भी उसी वास्ते बैठाने चाहिए। हमारी सरकार में तीन सीएम पिछड़ा वर्ग से हैं। कर्नाटक, राजस्थान, छग में बैकवर्ड हैं।

हम बिना कुछ किए वोट नहीं मांग रहे। केन्द्र में हम थे तो मनरेगा लाए, फूड सिक्योरिटी लाएष बच्चों की पढ़ाई लाए। इंदिरा ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।

70 साल में जिस स्कूल में तुम और शाह पढ़े वो सब कांग्रेस ने बनाया। जो हास्पिटल, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज ये कांग्रेस की देन है। तुम लोगों ने क्या किया।

मोदी का वोट के लिए ही मुंह खुलता है

मोदी संसद में मुंह नहीं खोलते, सिर्फ वोट के लिए उनका मुंह खुलता है। कठिनाईयों को सुलझाने के लिए मुंह नहीं खोलते। साढ़े तेरह साल गुजरात में उनकी सत्ता थी। छग आकर देखो। यहां 5 साल में जो किए वो गुजरात में तेरह साल में नहीं किया।

जो आदमी लोगों का दर्द अपना दर्द समझता है उसको ही वोट देना चाहिए। मोदी किसी से नहीं मिलते। भूपेश बघेल तो सबसे मिलते हैं। ये काका नजदीक वाले हैं वो काका केवल दूरदर्शन में दिखते हैं। जो आदमी आपका साथ दे। हम केन्द्र में आए तो पिछड़ा वर्ग की जनगणना करेंगे।

इऩ्होंने उद्योगपतियों को मदद किया है। 13 लाख करोड़ रुपये अगर आप गरीबों का कर्जा माफ करते हो, किसानों का क्यों नहीं माफ करते। यहां हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ की। पिछले का कर्ज माफ किया। आगे जो कर्ज होगा वो भी माफ करेंगे।

Related post

4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल

4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन…

Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रविवार रात्रि 2 बजकर 21 मिनट से शुरू…
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा घन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…