• 14/06/2024

जैतखाम तोड़े जाने के मामले में न्यायिक आयोग का गठन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस करेंगे जांच, सरकार ने जांच बिंदु किए तय

जैतखाम तोड़े जाने के मामले में न्यायिक आयोग का गठन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस करेंगे जांच, सरकार ने जांच बिंदु किए तय
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के जैतखाम तोड़े जाने के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर के रिटायर्ड जस्टिस सीबी वाजपेयी को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। आयोग को 3 महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सुरक्षा और प्रशासकीय कदम उठाए जाने को लेकर भी सरकार को अपनी सलाह देगा।

सरकार ने जांच के कुछ बिंदु भी तय किए हैं। आयोग जांच के दौरान इन बिंदुओं के साथ ही किसी तकनीकी विषय या बिंदु पर किसी संस्था या विशेषज्ञ की भी सहायता ले सकेगा।

  1. सरकार ने जांच के जो बिंदु तय किए हैं उसमें कहा गया है कि 15 मई 2024 व 16 मई 2024 की मध्यरात्रि को ग्राम महकोनी अमरगुफा में स्थित जैतखाम को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना कैसे घटित हुई।
  2. वो कौन सी परिस्थिति और कारण थे जिसकी वजह से घटना घटित हुई।
  3. उस घटना के लिए कौन-कौन जिम्मेदार हैं।
  4. घटना के पूर्व, घटना के दौरान एवं घटना के बाद ऐसे अन्य मुद्दे जो घटना से संबंधित हों।
  5. भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा और प्रशासकीय कदम उठाए जाने के संबंध में सुझाव और उपाय।
  6. अन्य ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु जो आयोग शासन के संज्ञान में लाना चाहता है।

Related post

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर…

Spread the loveसैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू सहकारी बैंक की शाखाओं में वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई…
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं वन विभाग के…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई…

Spread the loveरायपुर. गर्मी और उमस से परेशान हो रहे लोगों के लिए मानसून राहत बनकर आया है. काफी दिनों से…