• 14/06/2024

ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल
Spread the love

झारखंड के गढ़वा जिले में ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना नगरउंटारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 75 पर घटी। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे के शिकार सभी लोग नगरउंटारी थाना क्षेत्र के सीरिया तोमर गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सभी मजदूर काम के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे। सभी अगली सुबह शुक्रवार को नगरउंटारी रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने वाले थे। इसी क्रम में नेशनल हाईवे 75 पर पाल्हे में पुल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कुछ दूर जाकर गिरा।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

सदर अस्पताल में डॉक्टर ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के परिजन और शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…