• 11/09/2024

Breaking: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शोरूम में लूट, फिल्मी स्टाइल से 1 करोड़ के जेवरात ले भागे बदमाश

Breaking: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शोरूम में लूट, फिल्मी स्टाइल से 1 करोड़ के जेवरात ले भागे बदमाश
Spread the love

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ज्वेलरी शोरूम में मौजूद जेवरातों को लूट कर ले गए। जेवरातों की कीमत पर 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने जिले में नाकेबंदी कर दी है।

मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर तकरीबन 12ः30 बजे दो बाइक में 4 युवक नगरपालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स पहुंचे। एक बदमाश शोरुम के बाहर रुक गया और बाकी के तीन बदमाश अंदर दाखिल हो गए।

इस दौरान बदमाशों ने शोरूम में मौजूद दुकान संचालक राजेश सोनी सहित अन्य ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने शोरुम के डिस्प्ले में मौजूद जेवरातों सहित लॉकर में रखे जेवरातों को भी बैग भऱकर रफूचक्कर हो गए। लूटे गए जेवरातों की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जिले में नाकेबंदी कर दी। जिले के छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…