• 30/05/2024

16 नक्सली गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को फिर लगा तगड़ा झटका, 16 हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

16 नक्सली गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को फिर लगा तगड़ा झटका, 16 हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को फोर्स ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि ये सभी नक्सली आईईडी प्लांट करने, सड़क काटने और बंद के दौरान बैनर लगाने में शामिल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक बीजापुर कोतवाली थाने के जवानों और डीआरजी जवानों ने गोरना-पड़ियापारा से 11 नक्सलियों को तथा उसूर थाना क्षेत्र में डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए नक्सली!

पडियारपारा से बीजापुर पुलिस और डीआरजी की टीम ने डीएकेएमएस सदस्य लक्खू कुरसम उर्फ सुक्कू उर्फ एंका लक्खू को गिरफ्तार किया है। यह 1998 से नक्सल संगठन में सक्रिय है।

मूलवासी बचाओ मंच सदस्य शंकर कुरसम उर्फ बुधु कुरसम उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसे साल 2016 से सक्रिय बताया जा रहा है।

मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मन्नू कुरसम, चैतू कुरसम, सोमा कुरसम, कमलेश कुरसम, महेश सोढ़ी, सन्नू कुरसम, आयतु कुरसम, मंगल उर्फ पाण्डु मड़कम और रमेश कुरसम को गिरफ्तार किया गया है। ये कई वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय थे।

वहीं उसूर थाना और डीआरजी की टीम ने मिलिशिया सदस्य मड़कम आयता, मंगड़ू, पोदिया पुनेम, लखमा और पोडियाम को गिरफ्तार किया है।

Related post

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी…

Spread the loveरायपुर। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा…
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी…