• 30/05/2024

थाना में घुसकर पुलिस वालों को जमकर पीटा, सेना के 3 अफसरों सहित 16 जवानों पर हत्या और डकैती का केस दर्ज

थाना में घुसकर पुलिस वालों को जमकर पीटा, सेना के 3 अफसरों सहित 16 जवानों पर हत्या और डकैती का केस दर्ज
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने सेना के 3 लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 16 जवानों  के खिलाफ हत्या की कोशिश और डकैती सहित कई मामले दर्ज किया है। आरोप है कि सेना के अफसरों के नेतृत्व में जवानों ने 28 मई की रात को कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन पर हमला किया और 4 पुलिस कर्मियों की कथित तौर पर पिटाई की।

आरोप है कि कथित ड्रग्स केस में पुलिस की टीम ने टेरिटोरियम आर्मी के एक जवान के घर पर छापामारा था और उससे पूछताछ की थी। इससे सेना के जवान भड़क गए और उन्होंने पुलिस थाना पर ही अटैक कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सेना के अफसरों के नेतृत्व में जवान थाने में घुसे थे। हमले के दौरान सभी वर्दी में थे और हथियारों से लैस थे। इन सभी ने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। राइफल के साथ ही लाठी और डंडों से सबकी जमकर पिटाई की। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी को अगवा कर लिया।

पुलिस के आला अफसरों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने सेना के 3 लेफ्टिनेंट कर्नल अंकित सूद, राजीव चौहान और निखिल सहित 16 जवानों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 307 और 332 समेत 5 मामलों में केस दर्ज किया है। पुलिस अफसरों का कहना है मामले की जांच कुपवाड़ा के डीएसपी को सौंपी गई है। दोषियों को जरुर सजा मिलेगी।

उधर इस मामले में सेना का भी बयान सामने आया है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस कर्मियों की पिटाई की खबरें गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि एक ऑपरेशन के मैटर में पुलिस वालों और टेरिटोरियल आर्मी के बीच मामूली मतभेद था। जिसे दूर कर लिया गया है।

Related post

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

Spread the loveपात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित हो रायपुर, 08 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता…
एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन, बस्तर के समग्र एवं परिणामोन्मुख विकास के लिए ‘बस्तर…
Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, चर्चा के बाद इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर

Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में राज्य…