• 02/04/2024

Breaking: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 7 घायल, इंसास, AK-47 जैसे हथियार बरामद

Breaking: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 7 घायल, इंसास, AK-47 जैसे हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने इस मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराया। घटना स्थल से मारे गए माओवादियों के शव के साथ ही इंसास, एलएमजी और एके-47 जैसे हथियार बरादम हुए हैं।

मामला बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित गंगालुर इलाके का है। एंटी नक्सल ऑपरेशन पर मंगलवार सुबह डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और सीएएफ के जवानों की संयुक्त टीम निकली थी। इसी दौरान नेंड्रा कोरचोली के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया।

फोर्स को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। तुरंत जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं 7 माओवादियों के घायल होने की खबर है।

मुठभेड़  के बाद जवानों ने घटना स्थल से मारे गए नक्सलियों के शव के साथ ही इंसास, एलएमजी और एके-47 रायफल जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद किया है।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…