• 02/04/2024

पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले, पीड़ित का इलाज जारी ..तीन आरोपी फरार

पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले, पीड़ित का इलाज जारी ..तीन आरोपी फरार
Spread the love

गोरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के पेण्ड्रा में 14 साल के नाबालिग बच्चे को तीन आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने पीड़ित नाबालिग को इलाज के लिए पेण्ड्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।सूचना मिलने पर पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

नाबालिग को जिंंदा जलाने की कोशिश

घटना पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के दुबटिया तिराहे का है।पीड़ित नाबालिग का नाम ओमप्रकाश भरिया है।पीड़ित ने बताया, “सोमवार की शाम दुबटिया के एक होटल में बैठा हुआ था। तभी वहां पेण्ड्रा निवासी अंशु, छपरा टोला निवासी जोलु भरिया, दुबटिया निवासी लाला कश्यप उसके पास आए और उसे जबरदस्ती अपने साथ पास के राइस मिल में ले गए।

वहां उसके ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दिया। आग पर काबू पाने तक वह काफी झुलस गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related post

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…
काल के गाल में समाई 8 जिंदगियां, करोड़ों का होटल भी स्वाहा

काल के गाल में समाई 8 जिंदगियां, करोड़ों का…

Spread the loveपटना जंक्शन के पास स्थित एक होटल में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग से 8 लोगों की मौत हो…