• 06/03/2024

नक्सलियों ने एक और बीजेपी नेता की हत्या की, एक सप्ताह में दूसरी वारदात

नक्सलियों ने एक और बीजेपी नेता की हत्या की, एक सप्ताह में दूसरी वारदात
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर बीजेपी के एक नेता की हत्या कर दी। नक्सलियों ने बीजेपी नेता को पहले अगवा किया फिर उसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक बीजेपी नेता का नाम कैलाश नाग है, जो कि जांगला के रहने वाले थे। वे बीजेपी में व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष के पद पर थे।

बताया जा रहा है कि भूरीपानी में वन विभाग एक तालाब का निर्माण करा रहा है। इस निर्माण कार्य में कैलाश नाग की जेसीबी लगी है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोग पहुंचे और जेसीबी को पहले आग के हवाले कर दिया। बाद में कैलाश नाग की हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने उनके शव को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंक कर फरार हो गए।

एक सप्ताह में दूसरी वारदात

एक सप्ताह के अंदर बीजेपी नेताओं की हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला की भी नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…