• 14/12/2024

लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Spread the love

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को लेकर कुछ ही देर में मेडिकल बुलेटिन जारी हो सकता है।

आडवाणी 97 वर्ष के हैं और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संंबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बीते 4-5 महीनोंं में स्वास्थ्य संबंंधी समस्याओं की वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपको बता दें लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को अविभाजित भारत के कराची में हुआ था। साल 1942 में वे आरएसएस से जुड़े। वे तीन बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। पहली बार 1986 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक और फिर साल 2004 से 2005 तक उऩ्होंने बीजेपी की कमान संंभाली। अटल बिहारी  वाजपेयी की सरकार में वे उप प्रधानमंत्री के साथ ही देश के गृह मंत्री की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…