• 13/03/2024

‘मैं स्वयं नजर रख रहा हूं’, एसपी-कलेक्टरों पर क्यों जमकर भड़के CM विष्णुदेव साय? दी ये हिदायत

‘मैं स्वयं नजर रख रहा हूं’, एसपी-कलेक्टरों पर क्यों जमकर भड़के CM विष्णुदेव साय? दी ये हिदायत
Spread the love

आमतौर पर शांत रहने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार को अलग ही रुप देखने को मिला। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री कलेक्टर-एसपी कान्फ्रेंस में बेहद ही सख्त लहजे में नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो टूक लहजे में कहा  कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं। राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें।

सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी जिले से भ्र्ष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था तत्काल बदलें। मैं स्वयं पुलिस और प्रशासन के कामों पर नजर रख रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए।

डीएमएफ के दूरुपयोग पर सख्त कार्रवाई होगी

सीएम साय ने कहा कि कलेक्टर एसपी की तारीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए। डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए। पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है। डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में आवास नहीं मिल पाए। बैंक से पैसा ना मिल पाने की शिकायत ना हो। हितग्राहियों को राशि आहरण के लिए अनावश्यक परेशान ना होना पड़े।

प्रदेश में गुंडागर्दी ना हो

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के पुलिस अधीक्षकों को दो टूक कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय होना चाहिए और प्रदेश में गुंडागर्दी ना हो ये काम एसपी सुनिश्चित करें।

 

Related post

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान…

Spread the loveरायपुर। गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है, लेकिन कबीरधाम जिले का…
CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था युवक, घर पहुंचने से पहले मिली मौत की खबर

CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्राम मुड़पार…
CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी, सामने आई ये बड़ी वजह…..

CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने…

Spread the loveजगदलपुर। बास्तानार जनपद की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने से भारी नाराजगी देखने…