• 24/05/2026

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात की

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात की
Spread the love

00 छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस 19 फरवरी को स्वराज दिवस घोषित करने की मांग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री  साय को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस 19 फरवरी को प्रदेश में स्वराज दिवस के रूप में घोषित करने की माँग सम्बंधित करीब 5 हजार लोगो के हस्ताक्षर सहित आवेदन सौंपे है।

पदाधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान वोद्धा और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़कर हिंदवी स्वराज की स्थापना की तथा भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक महान प्रशासक और विजनरी भी थे। उन्होंने एक मजबूत और स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। शिवाजी महाराज हमारे लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सोलंकी, शिक्षाविद  संजय जोशी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष  अजय काले,सुबोध टोले,सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

 

Related post

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…
सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश

सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही…