• 01/12/2024

दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 युवकों की मौत.. घने कोहरे की वजह से टकराई गाड़ी

दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 युवकों की मौत.. घने कोहरे की वजह से टकराई गाड़ी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई, जिसमें कार सवार 5 युवकों की मौत हो गई। हादसा अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर ग्राम गुमगा के पास हुआ। हादसे में 4 युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक युवक मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

इस हादसे में मारे गए सभी युवक रायपुर के चंगोराभाटा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी युवक जगदलपुर जाने के नाम पर घर से निकले थे। लेकिन जगदलपुर न जाकर वे मैनपाट के लिए निकल गए।

आज रविवार तड़के जब उनकी कार उदयपुर के गुमगा पहुंची उसी दौरान एक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि सुबह घना कोहरा होने से विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसकी वजह से दोनों गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हुई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से कार को काटा, जिसके बाद चारों शवों को बाहर निकाला जा सका। वहीं हादसे में घायल युवक को इलाज  के लिए सीएचसी उदयपुर ले जाया गया। वहां उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक राहुल, संजीव और दिनेश साहू है। वहीं दो युवकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है।वहीं हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Related post

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी…

Spread the love20 खेलों के 156 खिलाड़ी शामिल रायपुर—राज्य के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार आखिर आज खत्म हो गया। राज्य शासन…
Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की लाश का खुला राज: बेवफाई के शक में प्रेमी बना कातिल, गला दबाकर की हत्या

Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग; 200 करोड़ रुपए के बॉन्ड होंगे जारी

CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी…

Spread the loveरायपुर। साय सरकार ने राज्य की ऊर्जा अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने और आमजन व संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने…