• 01/12/2024

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स के जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से AK-47 सहित कई हथियार बरामद होने की खबर है।

मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है। सुरक्षा बलों को मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में बड़ी संख्या में माओवादियों के इकट्ठे होने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग के इनपुट मिले थे।

खुफिया जानकारी के बाद तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जैसे ही सुरक्षा बल के जवान एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में पहुंचे, उनका माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है।

जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही मौके से एके-47 समेत कई हथियार भी बरामद किया है। इस मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान कर ली गई है। जिनमें माओवादियों की तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर (TSCM) करसम मंगू उर्फ बदरू, डिविजनल कमेटी मेंबर (DVSM) मधु, एरिया कमेटी मेंबर (ACM) मुचाकी देवल, जयसिंग, किशोर पार्टी सदस्य और कामेश पार्टी सदस्य शामिल हैं।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़…

Spread the loveविकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण: सड़क, विद्युत और ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती 00 कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र…
CG – खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम, हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम…..

CG – खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों…

Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक खड़े ट्रक…
NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20…

Spread the loveरायपुर।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के री-एग्जाम का आयोजन कल किया जाएगा। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़…