• 29/08/2024

रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, छोटे ने की दरिंदगी की सीमा पार, बड़े भाई को जिंदा जलाया, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, छोटे ने की दरिंदगी की सीमा पार, बड़े भाई को जिंदा जलाया, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मर्रा का है। यहां मंगलवार को 27 वर्षीय योगेश यादव ने मंगलवार की रात बड़े भाई 35 वर्षीय हेमंत यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद परिवार वालों ने हेमंत को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को हेमंत ने दम तोड़ दिया।

इस पूरी घटना के पीछ पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा कि दोनों भाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद योगेश ने मंगलवार को दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने योगेश यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

Related post

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा- मंत्री चौधरी

भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव…

Spread the loveरायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान सुर साधिका, स्वर सम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर…