• 18/09/2023

ऑपरेशन लोटस की तैयारी! ‘जनवरी के बाद नहीं रहेगी सिद्धारमैया सरकार’, बीजेपी MLA का दावा- 45 लोग संपर्क में

ऑपरेशन लोटस की तैयारी! ‘जनवरी के बाद नहीं रहेगी सिद्धारमैया सरकार’, बीजेपी MLA का दावा- 45 लोग संपर्क में
Spread the love

क्या कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार चंद महीनों की ही मेहमान है? क्या बीजेपी कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस की तैयारी में है? ये सवाल इसलिए कि बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि सिद्धारमैया सरकार जनवरी के बाद नहीं चलेगी। सूबे से बीजेपी विधायक बासनगौड़ा आर पाटिल ने दावा किया है कि कांग्रेस के 45 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। उनका कहना है कि जब हम मुख्यमंत्री बनने वाले हैं तो नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति ही क्यों करें।

बासनगौड़ा ने कहा कि “उन्होंने (कांग्रेस की सरकार) हरिप्रसाद की वरिष्ठता को अहमियत नहीं दी, जिससे वो दुखी हैं। बीके हरिप्रसाद ने सिद्धारमैया के बारे में क्या कहा यह उनका आंतरिक मामला है। लेकिन ये सारे घटनाक्रम बता रहे हैं कि जनवरी के बाद यह सरकार नहीं चलेगी। 45 लोग हमारे संपर्क में हैं। हम नेता विपक्ष की नियुक्ति के लेकर चिंता क्यों करें, जब हम मुख्यमंत्री ही बनने वाले हैं।”

आपको बता दें सिद्धारमैया कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से बीके हरिप्रसाद खासे नाराज हैं। अब वे प्रदेश भर में दौरा कर ओबीसी समुदाय के बीच जा रहे हैं और उनके साथ न सिर्फ बैठकें कर रहे हैं बल्कि लगातार रैलियां भी कर रहे हैं। उन्होंने सीएम सिद्धारमैया कि खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और हर बैठक में खुलकर उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम सिद्धारमैया ने इसकी शिकायत प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से की है और बीके हरिप्रसाद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इसके साथ ही अब प्रदेश में तीन डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी मांग उठने लगी है। कांग्रेस के एक नेता ने वीरशैव लिंगायत समुदाय, अल्पसंख्यक और एससी-एसटी वर्ग से एक-एक नेता को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। सूबे में चल रही इस सियासी खींचतान ने सीएम सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Related post

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2…
जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन सरंक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में…