• 18/09/2025

हाईकोर्ट की फटकार: छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में जंग लगे सर्जिकल ब्लेड्स और रीएजेंट की कमी पर सरकार को फटकार, मांगा जवाब

हाईकोर्ट की फटकार: छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में जंग लगे सर्जिकल ब्लेड्स और रीएजेंट की कमी पर सरकार को फटकार, मांगा जवाब
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में जंग लगे सर्जिकल ब्लेड्स की सप्लाई और रीएजेंट की कमी के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई की और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

सुनवाई के दौरान शासन की ओर से बताया गया कि सभी खराब और जंग लगे सर्जिकल ब्लेड्स को वापस मंगा लिया गया है। साथ ही, रीएजेंट की खरीदी अब सीधे खुले बाजार से की जा रही है ताकि मरीजों के इलाज में किसी तरह की बाधा न आए।

यह मामला तब सामने आया जब महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में 50 से अधिक सर्जिकल ब्लेड्स जंग लगे पाए गए। नर्सिंग स्टाफ ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल अधीक्षक को की थी, जिसमें इन्हें मरीजों के लिए जानलेवा बताया गया। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस गंभीर मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों, खासकर बिलासपुर जिला अस्पताल में रीएजेंट की कमी की शिकायतें भी सामने आई थीं। इस पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि जरूरी सामग्री की आपूर्ति के लिए अब खुले बाजार से खरीदी की जा रही है, जिससे जांच और इलाज में कोई रुकावट न आए।

हाईकोर्ट ने सरकार को इस मामले में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई में सरकार को अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश करनी होगी। यह मामला प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाता है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…