• 01/05/2025

हाईकोर्ट की फटकार: प्राचार्य प्रमोशन पर रोक, अवमानना नोटिस जारी

हाईकोर्ट की फटकार: प्राचार्य प्रमोशन पर रोक, अवमानना नोटिस जारी
Spread the love

बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्राचार्यों के प्रमोशन आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसे न्यायालय की अवमानना मानते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, विभाग ने हाईकोर्ट के पूर्व स्थगन आदेश और सुनवाई से पहले प्रमोशन लिस्ट न जारी करने के आश्वासन का उल्लंघन किया।

पिछली सुनवाई में राज्य सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि कोर्ट के अंतिम फैसले तक प्रमोशन सूची जारी नहीं होगी। इसके बावजूद बुधवार को विभाग ने ई-संवर्ग के 1524 और टी-संवर्ग के 1401, कुल 2925 शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी कर दी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने इस उल्लंघन को कोर्ट के समक्ष रखा, जिस पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताई।

प्रमोशन के खिलाफ अखिलेश त्रिपाठी, प्राचार्य पदोन्नति फोरम और अन्य शिक्षक संगठनों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं, जिनमें भर्ती और पदोन्नति नियम 2019 के उल्लंघन का आरोप है। चीफ जस्टिस ने सभी याचिकाओं को एक साथ क्लब कर सुनवाई का आदेश दिया है। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इस मुद्दे पर अन्य बेंचों में भी याचिकाएं लंबित हैं।

हाईकोर्ट ने प्रमोशन पर रोक लगाने के साथ ही अवमानना नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 7 मई 2025 को होगी।

 

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…