• 01/05/2025

छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: तेज आंधी-बारिश से टोल प्लाजा, होर्डिंग्स और वर्टिकल गार्डन धराशायी

छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: तेज आंधी-बारिश से टोल प्लाजा, होर्डिंग्स और वर्टिकल गार्डन धराशायी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने पेड़, होर्डिंग्स और ढांचों को उखाड़ दिया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रायपुर में आंधी ने सिमगा के टोल प्लाजा को तहस-नहस कर दिया, जो सड़क पर गिर पड़ा। देवेंद्र नगर में सड़क पर बना शेड ढह गया, जिसके नीचे कई कारें दब गईं। जेसीबी से मलबा हटाने का काम किया गया।

दुर्ग में कोहका-सूर्या मॉल रोड पर बना वर्टिकल गार्डन उखड़कर पुलिया पर गिर गया, जिससे तीन-चार कारें इसके नीचे फंस गईं। कारों में सवार लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला। क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

आंधी-बारिश से प्रदेश में तापमान 5-10 डिग्री गिर गया, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। दुर्ग में सुबह तेज धूप के बाद शाम 4 बजे से आंधी शुरू हुई, जिसके बाद बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। हाईवे पेट्रोलिंग और स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़कों से पेड़ और बिजली के खंभे हटाए।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिसके लिए प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…