• 27/01/2024

धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में 251 परिवार के 1 हजार लोगों ने की सनातन धर्म में वापसी

धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में 251 परिवार के 1 हजार लोगों ने की सनातन धर्म में वापसी
Spread the love

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वनर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा के आखरी दिन धर्मांतरण कर चुके परिवारों की सनातन धर्म में वापसी हुई। धर्म परिवर्तन कर चुके ईसाई और मुसलमान बन चुके 251 परिवार के 1 हजार लोग वापस सनातन धर्म में लौट आए। ये सभी लोग रायगढ़, जशपुर, कोरबा, सक्ति और धमतरी जिले के रहने वाले हैं।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी में भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी करने वाले लोगों के चरण धोए और उन्हें भगवा पटका पहनाई गई। मूल धर्म में वापस लौटे लोगों से भगवान की आरती करवाई गई। धीरेन्द्र शास्त्री ने भी वापसी करने वाले लोगों को भगवा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

आपको बता दें दिलीप सिंह जूदेव के बाद छत्तीसगढ़ में अब उनके पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों की सनातन धर्म में वापसी करा रहा है। उऩ्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों की मूल धर्म में वापसी हो चुकी है।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…