• 28/01/2024

Breaking: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बीजेपी के साथ बनाएंगे सरकार

Breaking: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बीजेपी के साथ बनाएंगे सरकार
Spread the love

बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार 28 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की बैठक के बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफ सौंप दिया। इसके साथ ही बिहार में कांग्रेस, राजद, लेफ्ट और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे और शाम 4 बजे तक शपथ ग्रहण करेंगे।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। डेढ़ साल गठबंधन था, वहां स्थिति ठीक नहीं थी, कुछ काम ही नहीं हो रहा था। मैं नए गठबंधन में जा रहा हूं।

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार आज ही सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं। तय खाका के मुताबिक सीएम नीतीश के अलावा मंत्रीमंडल में 2 डिप्टी सीएम होंगे, जो कि आज नीतीश के साथ ही शपथ ग्रहण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सुशील मोदी और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…