• 03/09/2024

CG में स्कूली छात्रा से गैंगरेप, 6 नाबालिग सहित 7 ने लूटी आबरू

CG में स्कूली छात्रा से गैंगरेप, 6 नाबालिग सहित 7 ने लूटी आबरू
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा को 7 लोगों ने अपने हवस का शिकार बनाया, जिसमें 6 नाबालिग भी शामिल हैं। मामले में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता सरगुजा जिले के सीतापुर की रहने वाली है और कक्षा आठवीं की छात्रा है। रविवार को वह अपनी दो सहेलियों के साथ जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र के मुड़केला में लगने वाले साप्ताहिक बाजार गई थी। शाम को तीनों जब वापस लौट रही थीं, उसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें बहाना बनाकर सड़क से दूर ले गए।

इस दौरान लड़कों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ रेप किया। इसी दौरान उनके चार और साथी पहुंच गए। सभी ने छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

देर शाम तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने सीतापुर थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उधर छात्रा किसी तरह देर रात घर पहुंची और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले में सीतापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सरगुजा की सीतापुर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर केस डायरी जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना भेज दी है।

Related post

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…
जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित…

Spread the loveजैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Spread the loveरायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…