• 25/01/2024

छत्तीसगढ़ में बुलडोजर की एंट्री, मर्डर के मास्टरमाइंड के अवैध निर्माण को गिराया

छत्तीसगढ़ में बुलडोजर की एंट्री, मर्डर के मास्टरमाइंड के अवैध निर्माण को गिराया
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर ही अब छत्तीसगढ़ में भी अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में साधराम यादव हत्याकांड के मास्टर माइंड अयाज खान के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया है।

गुरुवार 25 जनवरी को सुबह 8 बजे नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ कवर्धा के बीचपारा पहुंची। यहां अयाज खान के घर के सामने बनी दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

हत्या, दंगा, डकैती सहित 9 मामलों का आरोपी

एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अयाज खान पर हत्या, दंगा और डकैती समेत 9 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग गंभीर अपराध में लिप्त पाए जाएंगे, उनके अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।

ये है मामला

कवर्धा के ग्राम लालपुर कला में 21 जनवरी को 50 वर्षीय साधराम यादव की लाश मिली थी। साधराम की गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अयाज खान सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। बुधवार को पुलिस ने छठवें आरोपी शेख रफीक उर्फ रिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शनिवार को मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से साधराम यादव  की गला रेतकर हत्या कर दी।

फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

घटना से नाराज यादव समाज और ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए बुधवार को रैली भी निकाली थी।

ये हैं आरोपी

साधराम यादव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उऩमें 21 वर्षीय साफियान कुरैशी, 22 वर्षीय महताब खान, 27 वर्षीय इदरीश खान, 29 वर्षीय अयाज खान, शेख रफीक उर्फ रिंकू और एक नाबालिग शामिल है। सभी आरोपी कवर्धा के ही रहने वाले हैं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…