• 25/01/2024

Big Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री BJP में शामिल

Big Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री BJP में शामिल
Spread the love

कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले एक पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे, अब उन्होंने घर वापसी कर ली है। उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी है, उसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

शेट्टार को कर्नाटक में दबदबे वाली लिंगायत समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में आज उन्होंने दिल्ली में दोबारा बीजेपी में शामिल हो गए।

पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें हुबली धारवाड़ सेंट्रल से टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी के महेश तेंगिनाकाई ने 34,289 वोटों से हरा दिया था।

कौन हैं जगदीश शेट्टार

जगदीश शेट्टार ने 80 के दशक में अपने राजनीति के सफर की शुरुआत की थी। साल 2012 से 2013 के बीच तकरीबन 10 महीने तक वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। वे 6 बार विधायक भी चुने गए। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। साल 2008 में बीजेपी की सरकार में वे विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…