• 03/08/2024

दूध पीया और खाई खीर.. अब पूरे गांव को लग रहा है रेबीज का इंजेक्शन

दूध पीया और खाई खीर.. अब पूरे गांव को लग रहा है रेबीज का इंजेक्शन
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूध पीने और दूध से बने प्रसाद खाने के बाद पूरे गांव के लोगों को रेबीज का टीका लगवाना पड़ रहा है। यहां विवेकानंद नगर ग्राम पंचायत के गांव पीवी चार में एक पागल कुत्ते ने दो गायों को काट लिया था। बाद में रेबीज फैलने से दोनों गाय और एक बछिया की मौत हो गई। गाय और बछिया की मौत के बाद हड़कंप मच गया।

दरअसल कुत्ता काटने के बाद गौ पालक ने गायों को टीका नहीं लगवाया और न ही उनका इलाज कराया। और तो और उसने संक्रमित गायों का दूध निकालकर ग्राहकों को बेचा भी। संक्रमित गायों के दूध से बने खीर प्रसाद को पूरे गांव ने खाया भी।

गायों और बछिया की मौत की वजह जैसे ही ग्रामीणों को पता चली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग का अमला गांव पहुंच गया। गांव में कैंप लगाकर प्रत्येक शख्स को टीका लगाया जा रहा है। अब तक 200 से ज्यादा ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग टीका लगा चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस डेयरी की गायों की रेबीज से मौत हुई है। उसका दूध न सिर्फ पीवी चार बल्कि पखांजूर और देवभोग तक जाता है। ग्रामीणों ने डेयरी संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…