• 04/04/2024

दो इनामी महिला नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… ग्रामीणों की हत्या, मारपीट और पुलिस पर हमला करने का गंभीर आरोप

दो इनामी महिला नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… ग्रामीणों की हत्या, मारपीट और पुलिस पर हमला करने का गंभीर आरोप
Spread the love

बीजापुर में दो महिला नक्सली गिरफ्तार हुई । इन दोनों महिला नक्सली को दो अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक के ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है, जबकि दूसरे पर 10 हजार का इनाम घोषित है।

दोनों को कुटरू और फरसेगढ़ थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है एक लाख की इनामी महिला नक्सली पोयाम फगनी एलजीएस सदस्य है पकड़ी गई महिला नक्सली पर ग्रामीण की हत्या, मारपीट और पुलिस पर हमला करने का आरोप है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत फरसेगढ़ और कुटरू थाना की संयुक्त टीम ने चुचकोंटा से एक महिला नक्सली पोयामी सन्नी को गिरफ्तार किया।फरसेगढ़ थाना में उसके खिलाफ पांच स्थायी वारंट लंबित हैं। वहीं, केतुलनार से फरसेगढ़ एलजीएस सदस्य पोयाम फगनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई नक्सली महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत एक लाख का इनाम घोषित है।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…