• 14/06/2024

Breaking: अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शराब घोटाले में मिली जमानत

Breaking: अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शराब घोटाले में मिली जमानत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने ढेबर को बेल दे दी है। कोर्ट ने उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर यह राहत दी है।

आपको बता दें 6 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को ईओडब्ल्यू-एसीबी ने गिरफ्तार किया था। अनवर ढेबर को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने शराब घोटाले का किंगपिन बताया था। ईडी के पत्र पर ही छत्तीसगढ़ की ईओडब्ल्यू-एसीबी ने केस दर्ज किया था।

आपको बता दें ईडी के पत्र के आधार पर ACB और EOW ने इस साल जनवरी 2024 में घोटाले के आऱोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। जो एफआईआर दर्ज किया गया है उसमें अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी और अनवर ढेबर को शराब घोटाला का मास्टरमाइंड बताया गया है। एफआईआर में शामिल बाकी IAS अफसर और अन्य सरकारी अफसरों को इनका सहयोगी बताया गया था। एफआईआर में कहा गया है कि शराब घोटाला से होने वाली आमदनी का एक बड़ा हिस्सा इन्हीं तीनों को जाता था।

ईडी ने ने शराब और कोयला घोटाला मामले में दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 100 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, शिशुपाल का नाम शामिल है। इनके अलावा 2 निलंबित IAS, रिटायर्ड IAS अफसर और कांग्रेस कोषाध्यक्ष समेत अन्य  नेताओं को आरोपी बनाया गया है।

Related post

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love0-विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर–मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

Spread the loveरायपुर--राज्यपाल  रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते…