• 21/10/2024

22 लाख से ज्यादा की रकम पकड़ाई, ओडिशा से आ रहे थे पैदल

22 लाख से ज्यादा की रकम पकड़ाई, ओडिशा से आ रहे थे पैदल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नगदी रकम के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 22 लाख 53 हजार रुपये बरामद किया है। कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है।

मामला महामुंद के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग पिट्ठू बैग के साथ ओडिशा की तरफ से पैदल आ रहे हैं। बैग में कुछ  संदिग्ध सामान रखा है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों  को चेक पोस्ट में पकड़ा। उनके पास से पुलिस ने 22.53 लाख रुपये बरामद  किया। पुलिस ने दोनों से रकम के बारे में पूछताछ किया। संतोषजनक जवाब नहीं देने और रकम से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने

महासमुंद में सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में नगदी रकम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से 22 लाख 53 हजार रुपये बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल के पास दोनों पकड़े गए। ओडिशा से पैदल छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर रहे थे। रेहटीखोल चेक पोस्ट में पुलिस ने दोनों को रोककर बैग की तलाशी ली। जिसमें एक व्यक्ति के पास से 15.42 लाख और दूसरे के बैग से 7.10 लाख रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से रकम को लेकर पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं देने और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया।

आपको बता दें इससे पहले कवर्धा में पुलिस ने मंडल से रायपुर जा रहे कार सवार 3 लोगों के पास से 2.27 करोड़ से ज्यादा की रकम पकड़ी थी। पूछताछ में युवकों से मंडला से रायपुर जाने की जानकारी दिए थे। नोट गिनने के लिए पुलिस मशीन मंगानी पड़ी थी।

Related post

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की…

Spread the love00 बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जगी उम्मीद, जल्द लिया जाएगा निर्णय 00 नई दिल्ली में केंद्रीय…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की…

Spread the loveवर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030…
जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…