• 21/10/2024

सलमान खान ने काले हिरण को मारा था, एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा, कहा- मैं मंदिर जाकर माफी मांगना चाहती हूं

सलमान खान ने काले हिरण को मारा था, एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा, कहा- मैं मंदिर जाकर माफी मांगना चाहती हूं
Spread the love

एक्ट्रेस सोमी अली ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोमी अली ने कहा, “सलमान खान ने काले हिरण को मारा था। लेकिन एक्टर को यह पता नहीं था कि बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजता है और भगवान की तरह मानता है।” सोमी अली ने आगे कहा, “मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि सलमान को इसके बारे में पता नहीं था।”

सोमी अली ने आगे कहा, “उस वक्त मैं उनके साथ रिलेशनशिप में थी। जब सलमान खान जोधपुर से आए थे तो उन्होंने इसके बारे में मुझे बताया था। अगर बिना जाने उन्होंने कोई गलती कर दी है तो क्या उस इलाके में सिर्फ सलमान खान ही हैं, जिन्होंने शिकार किया। बाकी लोग नहीं करते हैं क्या?”

सोमी अली ने कहा, “मैं बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगना चाहती हूं। सलमान खान जानवर और बच्चों से प्यार करते हैं। एक बार सलमान खान मेरे सामने ही एक जख्मी बिल्ली का भी इलाज करवाया था।”

सोमी अली ने कहा कि वो जेल जाकर लॉरेंस बिश्नोई से मिलना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वो मंदिर जाकर माफी मांगना चाहती हैं।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…