• 03/10/2023

PM के सरकारी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार से नहीं पहुंचा कोई, मोदी ने कहा- .. वो आंख मिलाने से डरते हैं

PM के सरकारी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार से नहीं पहुंचा कोई, मोदी ने कहा- .. वो आंख मिलाने से डरते हैं
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। बस्तर में उन्होंने 2700 करोड़ के विकास कार्यों के साथ ही नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण किया। पीएम के इस सरकारी दौरे में छत्तीसगढ़ सरकार का कोई भी प्रतिनिधी नहीं पहुंचा। जिस पर पीएम मोदी ने सूबे की भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला। मोदी ने किसी भी मंत्री के नहीं  पहुंचने पर कहा कि  कांग्रेस सरकार अगर यहां के लोगों का भला चाहती तो कार्यक्रम में मंत्री, उप मुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री में से कोई न कोई आता।

उन्होंने किसी के भी भी नहीं पहुंचने की दो वजह भी बताई। मोदी ने कहा कि पहले तो उन्हें सरकार जाने की चिंता है, यहां आने का समय नहीं है, इसलिए वो सरकार बचाने में लगे हैं। दूसरी वजह बताते हुए मोदी ने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता इसलिए आने से वो डरते हैं भाग जाते हैं।

मोदी ने कहा, “आज यहां बहुत बड़े औऱ देश के सबसे बड़े आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा स्टील कारखाना आपको मिला है इसका गर्व कांग्रेस वालों को नहीं हो रहा है। इतने बड़े कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार का एक भी मंत्री नहीं आया, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री कोई भी नहीं आया। अगर ये आपका भला चाहते तो यहां आते। लेकिन ये नहीं आए। इसके दो कारण है एक इनको सरकार जाने की इतनी चिंता है कि इनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं। दूसरा कारण है ये मोदी है। अगर मोदी के सामने जाना है तो कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता। इसलिए वो आने से डरते हैं वो भाग जाते हैं।”

नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण कर रही केन्द्र- कांग्रेस

आपको बता दें कांग्रेस ने मोदी सरकार पर नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने आज बस्तर बंद का आह्वान किया था। इसी विरोध के चलते सरकार से कोई भी मंत्री इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…