• 03/10/2023

PM मोदी का तीख हमला, बोले- कांग्रेस में कट कमीशन और करप्शन का बोलबाला,  छत्तीसगढ़ में विकास बैनर-पोस्टर या कांग्रेस नेताओं की तिजौरी में

PM मोदी का तीख हमला, बोले- कांग्रेस में कट कमीशन और करप्शन का बोलबाला,  छत्तीसगढ़ में विकास बैनर-पोस्टर या कांग्रेस नेताओं की तिजौरी में

Follow us on Google News

नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस के बस्तर बंद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नगरनार स्टील प्लांट को देश को समर्पित किया। बस्तर में 27 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आदिवासियों का शोषण करने के साथ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाया है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय मां दंतेश्वरी के साथ किया। उन्होंने बस्तर के पूर्व महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव और पूर्व सांसद बलिराम कश्यप को याद किया। पीएम ने बलिराम कश्यप को अपना गुरु बताया।

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 5 बरस में छत्तीसगढ़ की जो हालत कर दी है उसे पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामें किए है उससे सब त्रस्त हैं। यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अपराध चरम पर है। हत्या के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में पहुंच गया है। राजस्थान और छग में स्पर्धा चल रही है कि कहां सबसे ज्यादा हत्या होती है, कहां सबसे ज्यादा लूट होती है, कहां सबसे ज्यादा महिलाओं के ऊपर अत्याचार होता है।

विकास कांग्रेस नेताओं के तिजौरी में

छ्त्तीसगढ़ में विकास पोस्टर और बैनरों या फिर नेताओं के तिजौरी में दिखता है। कांग्रेस ने छग को झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार दिया है। झूठे प्रचार के आड़ से लोगों के आंख में धूल झोकते हैं और आकंठ भ्रष्टाचार करते हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ के हर कोने से आवाज आ रही है, छग कह रहा है अउ नहीं सहबो, बदल के रहिबो..।

जनजातीय विकास के लिए अलग बजट बनाया

बस्तर दंडकारण्य आज बना है ऐसा नहीं है। यहां के लोग तब भी थे जब प्रभु श्री राम यहां आए थे। मेरे आदिवासी भाई बहन चाहते थे इसलिए अटल सरकार ने छग का निर्माण किया। अटल सरकार ने अलग जनजातीय मंत्रालय बनाया। जनजातीय विकास के लिए अलग बजट बनाया। जनजातीय के लिए एक पूरा अलग विभाग खड़ा किया।

कांग्रेस ने नजर अंदाज किया

कांग्रेस ने बस्तर को दशकों तक नजरअंदाज किया। किसी की परवाह नहीं की। भाजपा सरकार ने यहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलजे बनवाई। भाजपा सरकार ने यहां दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनवाई, मैं उसे देखने गया था।

आदिवासी समाज के लिए 5 गुना बजट

राजनीति में आने से पहले मैंने मेरे जीवन का अधिकांश समय आदिवासी इलाकों में ही बिताया। मेरा आप से सीधा नाता है दिल का नाता है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने का गौरव भाजपा को मिला है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के लिए 5 गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा सरकार ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। हमारी सरकार आदवासी सेनानियों और कांतिवीरों को समर्पित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी म्यूजियम बना रही है।

हम ने छात्रवृत्ति को ढाई गुना कर दिया, 300 से ज्यादा एकलव्य जनजाति आवासीय विद्यालय खोले। भाजप सरकार देश में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अभियान चला रही है। बस्तर के कई जिले आकांक्षीय जिले में शामिल है। हम अब आकांक्षी ब्लॉकों की पहचान कर रहे हैं। इस अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स यहां शुरु करने वाले हैं।

आज यहां बहुत बड़े औऱ देश के सबसे बड़े आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा स्टील कारखाना आपको मिला है इसका गर्व कांग्रेस वालों को नहीं हो रहा है। इतने बड़े कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार का एक भी मंत्री नहीं आया, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री कोई भी नहीं आया। अगर ये आपका भला चाहते तो यहां आते। लेकिन ये नहीं आए। इसके दो कारण है एक इनको सरकार जाने की इतनी चिंता है कि इनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं। दूसरा कारण है ये मोदी है। अगर मोदी के सामने जाना है तो कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता। इसलिए वो आने से डरते हैं वो भाग जाते हैं।

ये स्टील कारखाना, इसकी मांग आप सभी दशकों से कर रहे थे। हमारी मुख्यमंत्रियों की मीटिंग दिल्ली में होती थी, मै गुजरात से आता था। रमन सिंह स्टील कारखाने के लिए मीटिंग में जोर से आवाज उठाते थे। आप जानते हैं कांग्रेस ने ये मांग क्यों नहीं मानी क्योंकि इसके पीछे कांग्रेस की कट, कमीशन औऱ करप्शन का बोलबाला था।

लंबे समय तक कांग्रेस की नीति थी कि कच्चा माल विदेश भेजो और उसी कच्चे माल से बना महंगा सामान ज्यादा पैसा देकर आयात करो। ऐसा कोई करता है क्या कि गेहूं बाहर भेजो और फिर पेड़ बनाकर लाओ, ऐसा कोई करता है। आप धान भी यहीं उगाते हैं यही साफ करते हैं, पकाते हैं और यहीं घर में खाते हैं लेकिन कांग्रेस को ये करने में कट की कट हो जाती है। कमीशन नहीं मिलता।

यहां का आयरन ओर दुनिया का सर्वोत्तम आयरन ओर है। आयरन ओर से स्टील यहां बनाने की बजाय, जिसका कोई हिसाब किताब न हो, जितना उठा सको उठा लो विदेश भेज दो और बीत में मलाई खा लो। कोई भी सरकार होती तो उसकी प्राथमिकता यही होती कि यहां बस्तर में स्टील का कारखाना लगाती। कच्चा माल निकालने और विदेश भेजने में कांग्रेस नेताओं ने कमाया। यहां के नौजवानों को कुछ नहीं मिला। बस्तर के नौजवान दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के लिए मजबूर हो गए।

हमने बस्तर में स्टील कारखाने का काम तेजी से पूरा करवाया। स्टील प्लांट में 50 से 55 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस स्टील प्लांट की क्षमता को बढ़ाना है ताकि ज्यादा लोगों को रोजगार मिले। इस पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश होने वाला है। बहुत बड़ा कारखाना होगा तो इससे पूरे बस्तर की किस्मत तेजी से बदल जाएगी।

कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड दिखाता है कि उसे छग के लोगों की परवाह नहीं है। उसकी प्राथमिकता छग की संपदा को लूटना है। खनिज संपदा को लूटने की कोई कसर कांग्रेस ने नहीं छोड़ा। यहां से जो भी खनिज निकलता था उसका लाभ कांग्रेस के राज में यहां के नागरिकों नौजवानों को नहीं मिलता था। इसलिए खनिज नीति में हमने बदलाव किया। डीएमएफ बनाया। जो भी खनिज निकलेगा उसका एक हिस्सा आपके विकास के लिए होगा। ये खनिज आपका है।

भाजपा ने आपको पार्टनर बनाया। छग को डीएमएफ का 8 हजार करोड़ मिला। यहां की कांग्रेस सरकार ने इसमें भी घोटाला कर दिया। वन उपज जनजातिय समाज के आर्थिक जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। दिल्ली में जब तक कांग्रेस सरकार थी। कुछ ही फसलों में एमएसपी देते थे।

कांग्रेस ने यहां के नौजवानों के दादा-दादी को नमक से ठगा है। आदिवासी परिवार चिरौंजी इकट्ठा करते थे। बोरा-बोरा लेकर जब ये बाजार जाते थे तो वहां दो चार किलो नमक देकर उन्हें ठगा जाता था। भाजपा सरकार ने मुफ्त में नमक देना शुरु किया तो उनका ये शोषण बंद हुआ। जो उत्पाद एमएसपी के दायरे में नहीं थे उसे कांग्रेस के ठेकेदार ऐसे ही औने-पौने दाम पर खऱीदते थे।