• 27/09/2023

GST Raid: सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, गोडाउन से करोड़ों का सामान जब्त, चुनाव में बांटने की थी तैयारी!

GST Raid: सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, गोडाउन से करोड़ों का सामान जब्त, चुनाव में बांटने की थी तैयारी!
Spread the love

सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है। सीजीएसटी की टीम ने भनपुर और रावांभाटा स्थित गोडाउन में दबिश देकर करोड़ों का माल जब्त किया है। गोडाउन से सीजीएसटी को बड़ी संख्या में साइकिल, साड़ी के साथ ही अन्य सामान मिले, जिसे जब्त कर लिया गया है।

सीजीएसटी रायपुर की टीम ने भनपुरी में दो गोडाउन और रावांभाटा में एक गोडाउन की जांच की। ये गोडाउन परिवहन और लाजिस्टिक फर्मों के स्वामित्व में थे। गोडाउन का इस्तेमाल विभिन्न ट्रांसपोर्टरों द्वारा माल जैसे साडी, साइकिल इत्यादि के भंडारण के लिए किया जा रहा था। जीएसटी अधिकारियों ने इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की तो वे कुछ भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। साथ ही दस्तावेज व ई-वे बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

गोदाम मालिकों ने पूछताछ में बताया कि माल पिछले चार महीने से रखा हुआ था। उक्त माल का परिवहन उन्हीं के द्वारा किया गया था। हालांकि वे उक्त माल के वास्तविक मालिकों की पहचान नहीं बता पाए। इसके चलते जीएसटी अधिकारियों द्वारा माल को जब्त कर मामला पंजीबद्ध किया गया।  माल की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रूपये है।

गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निगरानी ऱखने के लिए कहा गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार ऐसी संभावनाओं को नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता कि गोडाउन में पाए गए माल जैसे साडी, साइकिल इत्यादि का इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना तय किया होगा। अधिकारियों द्वारा इसकी भी जाँच की जा रही है |

रावाभाटा स्थित गोडाउन में भारी मात्रा में सोलर फ़्लैश लाइट भी पाई गई, जिसके बारे में पूछे जाने पर सम्बंधित ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उक्त माल को संबंधित खरीददार को सौंपा जाना है। अधिकारियों द्वारा उक्त माल पर भी निगरानी रखी जा रही है। सीजीएसटी अधिकारियों ने पाया कि माल को गोदाम में सूरत, लुधियाना एवं दिल्ली में स्थित आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त किया गया।

Related post

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के…

Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों का…

वनांचल की बिंदा बाई के सपनों को मिला अपना…

Spread the loveरायपुर।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में…
डोंगरगांव बना नगर पालिका,बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,अधिसूचना जारी

डोंगरगांव बना नगर पालिका,बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,अधिसूचना जारी

Spread the loveरायपुर।राज्य शासन ने डोंगरगांववासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए डोंगरगांव नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में…