• 27/09/2023

शर्मनाक: 12 साल की बच्ची के साथ रेप, खून से लथपथ अर्धनग्न.. ढाई घंटे तक सड़क में मदद मांगते भटकती रही, नहीं आया कोई सामने, फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

शर्मनाक: 12 साल की बच्ची के साथ रेप, खून से लथपथ अर्धनग्न.. ढाई घंटे तक सड़क में मदद मांगते भटकती रही, नहीं आया कोई सामने, फूटा राहुल गांधी का गुस्सा
Spread the love

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। और तो और बच्ची अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ ढाई घंटे तक सड़क पर भटकते रही,  लोगों से मदद की गुहार लगाते रही लेकिन किसी ने उसकी कोई मदद नहीं की। यहां तक कि तन ढकने के लिए उसे कपड़ा तक नहीं दिया। लड़की दर्द से कराहती इसी हालत में 10-12 किलोमीटर तक पैदल चली। शहर में लगे सीसीटीवी में उसके फुटेज रिकॉर्ड हुए हैं। जिसमें वो लोगों से मदद मांगती नजर आ रही है।

बच्ची को बेसुध हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसे खून चढ़ाया गया। बच्ची का प्राइवेट पार्ट जख्मी था। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की है।

मां के साथ भी गलत काम हुआ

बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है। लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे पहुंची, वह यह  नहीं बता पा रही है।

बच्ची के साथ हुई दरिंगदगी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपना आक्रोश जाहिर किया है। घटना को  लेकर उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला है।

भारत माता के हृदय पर आघात है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश में एक 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर आघात है। महिलाओं के खिलाफ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में है। इसके गुनहगार वो अपराधी तो हैं ही, जिन्होंने ये गुनाह किए। साथ ही प्रदेश की बीजेपी सरकार भी है, जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है।

चुनावी भाषण औऱ झूठे नारों के बीच बेटियों की चीख दबा दी- राहुल

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “न न्याय है, न कानून व्यवस्था और न अधिकार – आज, मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार है। मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री में बिल्कुल शर्म नहीं है – चुनावी भाषण, खोखले वादों और झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी हैं।

इस पूरे मामले में एसपी सचिन शर्मा ने एसआईटी का गठन कर जांच के आदेश दिया है। पुलिस ने अज्ञात आऱोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…