• 09/05/2025

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद बवाल मच गया। लूजिना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक को ‘मासूम बच्चों का कत्ल’ और ‘वाह-वाही के लिए सियासत’ करार दिया। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और लूजिना को ‘देशद्रोही’ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ने पर लूजिना ने माफी मांगते हुए पोस्ट हटा दी।

लूजिना की पोस्ट में लिखा था, “पहलगाम अटैक बहुत निंदनीय था पर आपके घर पे वो घुसे कैसे? चूक आपसे हुई? आतंकवादी घुसे टूरिस्ट को मारा, आपके पास उनके स्केच आए, आप उनका ठिकाना पता करे फिर उसी जगह अटैक करे। आपने तो रैंडम जगह अटैक कर बूढ़ों को, बच्चों को, उनके मां बाप को मारा, जिनका कोई हाथ नहीं था पहलगाम अटैक में। ये कौन सा बदला हुआ? बदला पूरा नहीं हुआ है क्योंकि जिन पर अटैक हुआ वो कसूरवार नहीं है, बस अपनी टेम्परी वाह-वाही के लिए मासूम बच्चों का कत्ल करने वालों को हम हीरो नहीं मानते। हम अपने फायदे के लिए की गई गंदी सियासत के साथ नहीं है। यह कोई इंसाफ नहीं है।”

 

बजरंग दल की मांग: जेल भेजो, सोशल मीडिया की जांच हो

बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने कहा, “पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी, जिसने पूरे देश को झकझोरा। इसके जवाब में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। लेकिन लूजिना खान ने सेना के इस पराक्रम को वाह-वाही लूटने वाला बताया।” मिश्रा ने कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और लूजिना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व उनके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की।

लूजिना ने मांगी माफी

विवाद के बाद लूजिना ने सफाई देते हुए लिखा, “मुझे भारतीय सेना की बहादुरी पर गर्व है। मेरी एक पोस्ट गलती से हो गई थी, जिसे पढ़ने पर मुझे अपनी भूल का एहसास हुआ। मैंने वह पोस्ट तुरंत हटा दी। अगर मेरी पोस्ट से किसी की भावनाएं आहत हुईं, तो मैं दिल से माफी मांगती हूं। मुझे अपने भारतीय होने और भारतीय सेना पर गर्व है।”

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर लूजिना के अकाउंट की पड़ताल की जा रही है।

Related post

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
पाकिस्तान पर समुद्र से भी टूटा कहर, भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट किया तबाह

पाकिस्तान पर समुद्र से भी टूटा कहर, भारतीय नौसेना…

Spread the loveभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले कर इसे पूरी तरह तबाह कर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…