• 14/08/2024

Sex Racket: होटल में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई अलग-अलग राज्यों की दर्जन भर लड़कियां

Sex Racket: होटल में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई अलग-अलग राज्यों की दर्जन भर लड़कियां

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां दूसरे राज्यों से लड़कियों को लाकर देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। रायपुर पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर 11 लड़कियां सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियां छत्तीसगढ़  के अलावा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा की  रहने वाली हैं।

दरअसल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राईव के सामने स्थित होटल शीतल में दूसरे राज्यों से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने होटल में दबिश दी। यहां अलग-अलग कमरों में युवतियां और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।

सभी को पुलिस की टीम तेलीबांधा थाना लेकर पहुंची। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे अलग-अलग राज्यों से हैं। जिन्हें मोटी रकम का लालच देकर लाया गया था। उन्हें होटल में रुकवाया गया था। ग्राहकों को वाट्सअप पर फोटो भेजकर सौदा किया जाता था। मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।