• 02/04/2024

बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर, गोला-बारुद सहित अत्याधुनिक हथियार बरामद

बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर, गोला-बारुद सहित अत्याधुनिक हथियार बरामद
Spread the love

लोकसभा चुनाव के पहले नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज हो गया है। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में बीजीएल लांचर, एलएमजी जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में भी पुलिस की माओवादियों से मुठभेड़ हुई। यहां फोर्स ने 2 नामी नक्सलियों को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ सुबह 6 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के नेंड्रा कोरचोली के जंगल में हुई। पुलिस को इलाके में नक्सलियों की आमद की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

बताया जा रहा है जैसे ही फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची वैसे ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

बालाघाट में 2 नक्सली मारे गए

वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फोर्स ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक केराझारी फॉरेस्ट एरिया में सोमवारी की रात से गोलीबारी शुरू हुई। गोलीबारी रुकने के बाद इलाके में सर्चिंग शुरू की गई। घटना स्थल से जवानों ने दो नक्सलियों के शव बरामद किया है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान रघु उर्फ शेर सिंह और संजती उर्फ क्रांति के रुप में हुई। वहीं उनके शव के पास से पुलिस ने एक एके-47 रायफल और एक 12 बोर की बंदूक बरामद की है। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है।

Related post

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये…

Spread the love 00 1 से 29 अगस्त तक विशेष व्यवस्था, समय पर राखी पहुंचाने के लिए बनाए गए विशेष काउंटर…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल

समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति…

Spread the love00 रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के…

Spread the love00 श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता रायपुर। पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी…