• 07/10/2024

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर
Spread the love

शैलेंद्र, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रफ्तार के कहर का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मार्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 2 बच्चों की हालत गंभीर है।

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटराबोड़ का है। हर रोज की तरह आज सुबह भी कुछ बच्चे मार्निंग वॉक पर निकले। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक मालवाहक वाहन पिकअप ने 6 बच्चों को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

वहीं घायल बच्चों को इलाज के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर रुप से घायल दोनों बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पामगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…