• 07/10/2024

10 साल के बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, नरबलि की जताई जा रही आशंका, दहशत में गांव के लोग

10 साल के बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, नरबलि की जताई जा रही आशंका, दहशत में गांव के लोग
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 10 साल के मासूम की सिर कटी लाश मिली है। बड़ी बेरहमी से मासूम की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक घर के बाहर खेलते वक्त बच्चा लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस तलाश कर रही थी। 5 दिन बाद बच्चे की लाश नदी किनारे मिली। जिसका सिर और धड़ अलग-अलग मिला। लाश देखकर पुलिस भी दंग रह गई। गला काटकर बच्चे को मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई थी। बच्चे का नाम ब्रजेश कुमार था। परिजनों ने चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी थी। रविवार शाम को जानकारी मिली की बच्चे का शव जंगल में नदी किनारे पड़ा हुआ है, जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।

Related post

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के…

Spread the loveAaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 August 2026: चंद्रमा के तुला राशि में गोचर का प्रभाव आज सभी 12 राशियों के जीवन…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…