• 13/02/2024

छत्तीसगढ़ के छात्र ने कोटा में किया सुसाइड, JEE की कर रहा था तैयारी

छत्तीसगढ़ के छात्र ने कोटा में किया सुसाइड, JEE की कर रहा था तैयारी
Spread the love

राजस्थान के कोटा में छात्रों के खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली। जेईई (JEE) की तैयारी कर रहे छात्र ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोटा में छात्रों के आत्महत्या करने का यह इस साल का चौथा मामला है।

मृतक छात्र का नाम शुभम चौधरी है, जो कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और कोटा के महावीर नगर में एक हॉस्टल में रह रहा था। यहीं उसने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सुबह 3-4 बजे के आसपास की है। पुलिस के मुताबिक सुबह घरवालों ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद घरवालों ने हॉस्टल वॉर्डन को फोन किया।

परिजनों के फोन आऩे के बाद हॉस्टल वॉर्डन कमरे में पहुंची तो उसने छात्र के शव को पंखे से लटकते पाया। उसने तुरंत इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी।

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छात्र पिछले 2 साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था। जिसमें उसे बेहद कम नंबर मिले थे।

छात्र के परिवारवालों का कॉल आने के बाद वॉर्डन कमरे में पहुंची और छात्र को पंखे से लटका पाया। इसके बाद उसने तुरंत छात्र के परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि छात्र पिछले दो साल से कोटा में पढ़ाई कर रहा था। एक दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था जिसमें उसे बेहद कम अंक मिले थे।

 

Related post

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Spread the loveएक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड 00 मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में…
मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय…

Spread the loveअब फोन आधारित शिक्षण से पूरे जिले के बच्चों को मिलेगा गणित सीखने का अवसर फरसाबहार में मिली सफलता…
उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन…

Spread the love त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा कवर्धा। संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल…