• 22/11/2024

Big Breaking: नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल के जवानों की बड़ी मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर

Big Breaking: नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल के जवानों की बड़ी मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से AK-47, SLR सहित कई हथियार भी बरामद हुए हैं।

मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक भेज्जी के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद ऑपरेशन लॉन्च किया गया। एक दिन पहले ही ओडिशा के रास्ते बड़ी संख्या में नक्सलियों के छत्तीसगढ़ में दाखिल हुए थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया था।

जिसके बाद छत्तीसगढ़ में एक बड़े ऑपरेशन की तैयारी की गई। जिसके बाद आज सुरक्षाबल के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व फोर्स और सीआरपीएफ की  कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के न्कसलियों के साथ मुठभेड़ हुई।

आपको बता दें नक्सलियों के खिलाफ बदली रणनीति के बाद 1 जनवरी 2024 से अब तक फोर्स ने 207 नक्सलियों को मार गिराया है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…