• 16/12/2024

बाप बनने की चाहत में कर दिया कांंड, निगल लिया मुर्गी का जिंंदा चूजा.. फिर हुआ ऐसा कि डॉक्टर भी रह गए हैरान

बाप बनने की चाहत में कर दिया कांंड, निगल लिया मुर्गी का जिंंदा चूजा.. फिर हुआ ऐसा कि डॉक्टर भी रह गए हैरान
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक युवक मुर्गी का जिंंदा चूजा ही निगल गया। सांंस नली और आहार नली में चूजा फंंसने के बाद युवक की मौत हो गई। युवक के इस कारनामे के पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली है।

मामला सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंंदकालो का है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय युवक आनंंद यादव को परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनोंं ने बताया कि आनंद नहा कर घर आ रहा था। उसे चक्कर आया और वह गिर गया। संदेह होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जिसमें पीएम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि पीएम करने के दौरान युवक की मौत की वजह पता नहीं चल पा रही थी। लेकिन जब गले के पास उन्होंंने चीरा लगाया तो मुर्गे का साबूत चूजा निकला।

डॉक्टर ने बताया कि चूजे की लंंबाई 20 सेंटीमीटर थी। उसे जिंदा निगला गया। इस दौरान चूजा का एक हिस्सा आहार नली और एक हिस्सा सांंस नली में फंसा था। इसकी वजह से दम घुटने से युवक की मौत हुई। पीएम  करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने अब तक 15000 शवों का पोस्टमार्ट किया है लेकिन पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है।

इस पूरे मामले को  जादू टोना और अंध-विश्वास से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक नि:संतान था। बाप बनने की चाह में वह बैगा-गुनिया और तांंत्रिकों के चक्कर में पड़ा हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी तांंत्रिक के  कहने पर ही युवक ने जिंंदा चूजा निगला होगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related post

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों…

Spread the love00 प्रमुख विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिए आवश्यक निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी…
नहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मंत्री राजवाड़े ने ओड़गी में विकास कार्यों की समीक्षा की

नहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मंत्री राजवाड़े…

Spread the love00 अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा…
देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक – नेताम

देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक – नेताम

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के पशुधन विकास मंत्री  रामविचार नेताम दुर्ग जिले के उरला (कुम्हारी) स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित…