• 16/03/2025

मौसम अलर्ट: सूरज आसमान से बरसाने लगा आग, मौसम विभाग ने इन 16 जिलों में जारी किया Yellow अलर्ट

मौसम अलर्ट: सूरज आसमान से बरसाने लगा आग, मौसम विभाग ने इन 16 जिलों में जारी किया Yellow अलर्ट
Spread the love

मार्च के ही महीने में छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झुलसाने वाली गरमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में हीट-वेव की संभावना है।

इन जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। इसके अलावा रायपुर और दुर्ग संभाग में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। वहीं सबसे कम तापमान न्यूनतम 15.6 डिग्री अंबिकापुर रहा।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ है। यहां अलग-अलग स्थानों पर मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है।

Related post

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी तबादला सूची

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों…
मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण

मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक :…

Spread the loveरायपुर: जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर परसगढ़ी में शुक्रवार को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और विकास का अनूठा संगम देखने…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया…

Spread the loveउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना सतीश थौरानी के…