• 02/08/2026

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
Spread the love

पुणे रोड शो में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार प्रस्तुति, निवेश और पर्यटन सहयोग पर बनी नई संभावनाएं

पर्यटन मंडल ने फिक्की के सहयोग से किया आयोजन, महाराष्ट्र के ट्रैवल ट्रेड से बी-टू-बी बैठकें

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने फिक्की के सहयोग से पुणे में पर्यटन रोड शो आयोजित कर राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया। रोड शो में प्राकृतिक पर्यटन, जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, वन्यजीव, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। आयोजन का उद्देश्य पर्यटन निवेश बढ़ाना, नए पर्यटन पैकेज विकसित करना और राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की पहचान को मजबूत करना रहा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, होटल व्यवसायी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बी-टू-बी बैठकों के दौरान पर्यटन पैकेज, निवेश, विपणन और व्यावसायिक सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने के लिए पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों के साथ साझेदारी को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों से छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को देश-विदेश तक पहुंचाने की अपील की।

पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई नई पहलें की गई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधियों से छत्तीसगढ़ के पर्यटन सर्किटों के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग का आग्रह किया।

कार्यक्रम में चित्रकोट जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर और भोरमदेव मंदिर सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ की लोककला और जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया।

यह रोड शो छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उस श्रृंखला का तीसरा आयोजन था, जिसके तहत देश के आठ प्रमुख शहरों में पर्यटन रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली और भुवनेश्वर में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। पर्यटन विभाग का लक्ष्य राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाना तथा पर्यटन आधारित रोजगार और निवेश को बढ़ावा देना है।

Related post

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की…

Spread the loveखैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पुलिस को बनाया गया निशाना, आत्मघाती हमले की आशंका इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर…
स्मार्ट मीटर पर फैली भ्रांतियों की सच्चाई आई सामने, आधिकारिक आंकड़ों में..

स्मार्ट मीटर पर फैली भ्रांतियों की सच्चाई आई सामने,…

Spread the loveरायपुर। रायपुर सिटी रीजन में जून की तुलना में जुलाई 2026 के दौरान बिजली खपत में 31.91 प्रतिशत की…
नीट क्वालिफाई विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज की करें सेवा

नीट क्वालिफाई विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रयास आवासीय…