• 02/08/2026

स्मार्ट मीटर पर फैली भ्रांतियों की सच्चाई आई सामने, आधिकारिक आंकड़ों में..

स्मार्ट मीटर पर फैली भ्रांतियों की सच्चाई आई सामने, आधिकारिक आंकड़ों में..
Spread the love

रायपुर। रायपुर सिटी रीजन में जून की तुलना में जुलाई 2026 के दौरान बिजली खपत में 31.91 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ऊर्जा विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जून में कुल बिजली खपत 131.27 मिलियन यूनिट (एमयू) थी, जो जुलाई में घटकर 89.38 मिलियन यूनिट रह गई।

आंकड़ों के अनुसार अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है। 600 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 64.23 प्रतिशत घटी, जबकि इस वर्ग की कुल बिजली खपत में 38.13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वहीं 401 से 600 यूनिट श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या 33.99 प्रतिशत और बिजली खपत 32.58 प्रतिशत कम हुई।

विश्लेषण के अनुसार जून में 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1.96 लाख थी, जो जुलाई में बढ़कर 2.56 लाख हो गई। इसके विपरीत 400 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1.20 लाख से घटकर करीब 60 हजार रह गई, यानी लगभग 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

ऊर्जा विभाग का कहना है कि इस बदलाव में राज्य सरकार की हाफ बिजली बिल योजना, मौसम में बदलाव और ऊर्जा संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग के मुताबिक बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली खपत 400 यूनिट के भीतर रखने का प्रयास किया, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

आंकड़ों के अनुसार 0 से 100 यूनिट श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या 53.12 प्रतिशत और 101 से 200 यूनिट श्रेणी में 51.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी कम होने के कारण एयर कंडीशनर और कूलर जैसे उपकरणों का उपयोग घटा, जिससे बिजली की मांग भी कम हुई।

ऊर्जा विभाग ने दावा किया है कि उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर स्मार्ट मीटर को लेकर प्रचलित विभिन्न भ्रांतियों की पुष्टि नहीं होती और बिजली खपत में आया बदलाव मुख्य रूप से मौसमी परिस्थितियों, ऊर्जा संरक्षण तथा हाफ बिजली बिल योजना के प्रभाव का परिणाम है।

Related post

एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य

एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़,…

Spread the loveविशेष लेख – धनंजय राठौर सयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर। दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के…
राज्यपाल डेका से मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट

Spread the love रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा…
लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

Spread the love रायपुर। लोकभवन में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल  रमेन डेका एवं प्रथम महिला श्रीमती रानी…