• 01/05/2026

Chhattisgarh Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 परिवहन अधिकारियों का तबादला

Chhattisgarh Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 परिवहन अधिकारियों का तबादला
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न परिवहन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है। इस आशय का आदेश आज परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) तथा अन्य अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थान से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इनमें प्रमुख रूप से कोरबा, धमतरी, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बेमेतरा, सूरजपुर, गरियाबंद, जशपुर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। राज्य शासन ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अधिकतम 10 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करें। निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेश के मुताबिक विवेक सिन्हा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला परिवहन अधिकारी, कोरबा/पेण्ड्रा से जिला परिवहन अधिकारी, जांजगीर-चांपा, अब्दुल मुजाहिद, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, धमतरी से परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर, मोहन साहू, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, कबीरधाम से जिला परिवहन अधिकारी, बलौदाबाजार, गौरव साहू, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, जांजगीर चांपा से जिला परिवहन अधिकारी, रायगढ़, अनिल भगत, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, कोरिया से अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, राजनांदगांव, प्रकाश रावटे, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, बालोद से जिला परिवहन अधिकारी, कांकेर, अतुल असैय्या, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला परिवहन अधिकारी, कोण्डागांव से जिला परिवहन अधिकारी, कोरबा, योगेश भण्डारी, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, सूरजपुर से जिला परिवहन अधिकारी, बालोद, किशनलाल माहौर, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, बीजापुर से जिला परिवहन अधिकारी, बेमेतरा, शिवभगत रावटे, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, सुकमा से जिला परिवहन अधिकारी, धमतरी, आनंद शर्मा एआरटीओ, अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव से जिला परिवहन अधिकारी, मुंगेली, अमित प्रकाश कश्यप, सहायक परिवहन आयुक्त जिला परिवहन अधिकारी, रायगढ़ से जिला परिवहन अधिकारी, कोरिया, रामकुमार ध्रुव, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, महासमुंद से जिला परिवहन अधिकारी, कोण्डागांव, ऋषभ नायडू, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, कांकेर से परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर, गौरव पाटले, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, दंतेवाड़ा से जिला परिवहन अधिकारी, कवर्धा, चुन्नूलाल देवांगन तकनीकी अधिकारी अधिकारी, जिला परिवहन बलौदाबाजार से परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर, रविन्द्र ठाकुर, एआरटीओ  जिला परिवहन अधिकारी, गरियाबंद से जिला परिवहन अधिकारी, दंतेवाड़ा, अरविंद भगत, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, बेमेतरा से जिला परिवहन अधिकारी, जशपुर, सुश्री युगेश्वरी वर्मा, एआरटीओ परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर से जिला परिवहन अधिकारी, गरियाबंद तथा विजय निकुंज, एआरटीओ जिला परिवहन अधिकारी, जशपुर से जिला परिवहन अधिकारी, सूरजपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।

यहां देखें आदेश की कॉपी

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…